Search

 
 
 

हजारीबाग : मुरूमातु में ग्रामीणों ने बंद करवाया क्रशर का काम

 
  • प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हवाला देकर क्रशर शुरू करने के विरोध में किया प्रदर्शन
  • 2016 में आदर्श ग्राम घोषित हुआ था मुरूमातु
  • गांव से 50 मीटर की दूरी पर लग रहा है क्रशर
Tatijharia (Hazaribagh) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरूमातु गांव के बदाही में क्रशर को बंद करवाने के लिए मुरूमातु के ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य सुरेश गंझु की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने मुरूमातु में बन रहे क्रशर को बंद करवाने की मांग को उठाया. पिछले चार दिनों से चल रहे क्रशर के काम को ग्रामीणों ने शनिवार को रोक दिया. उनलोगों का कहना है कि वर्ष 2016 में मुरूमातु को आदर्श ग्राम घोषित किया गया था. क्रशर के बगल में ही 50 मीटर की दूरी पर यह गांव है और 100 मीटर की दूरी पर मंदिर व 30 मीटर की दूरी पर सरना स्थल है. क्रशर शुरू होने से धूल के कारण पर्यावरण प्रदूषित होगा और ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ जाएगी. इसके अलावा दिन-रात क्रशर के लिए आने-जाने वाले भारी वाहनों से स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ जाएंगी. गांव में क्रशर लगने से आवागमन बाधित होगा और सड़कें भी खराब होंगी. ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कुछ महीने पहले ही ग्राम सभा के नाम पर भागीरथ गंझु व अन्य लोगों से गलत तरीके हस्ताक्षर करवा लिया गया. उन्हें सही जानकारी भी नहीं दी गई. विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने यह भी कहा कि क्रशर लगने से पशुचारे से लेकर लोगों को श्वांस संबंधी परेशानियां बढ़ जाएंगी. यहां पर लोगों को धूल - मिट्टी से विनोद गंझु, प्रकाश गंझु, जयप्रकाश ठाकुर, जुगेश्वर गंझु, बबलु गुप्ता, दौलत गंझु, बनवारी गंझु, जमुना प्रसाद, चरका गंझु, महेंद्र गंझु, राम प्रसाद भोक्ता, अर्जुन गंझु, उमाशंकर भोक्ता, बसंती देवी, पूनम देवी, आशा देवी, प्रीति देवी, कौशल्या देवी, अनिता भोक्ता, फुलमति देवी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-tried-to-commit-suicide-outside-cm-residence-crpf-personnel-deployed-in-large-numbers/">रांची

: CM आवास के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,भारी संख्या में CRPF जवान तैनात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही