Search

 
 
 

हजारीबाग : सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रुकवाया, अनियमितता का आरोप

 
Chauparan, Hazaribagh:  चौपारण जीटी रोड के महुदी से बनगांवा होते हुए बासुकीडीह तक लगभग 4 किमी सड़क जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है. ग्रामीणों ने इसमें घोर अनियमितता का आरोप लगाया है. इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को बंद करवा दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य मे ठेकेदार घोर अनियमितता बरत रहा है. सड़क निर्माण के पहले जो डस्ट डाला गया है, उसमें सही मात्रा में छर्री व अन्य सामग्री को मिक्स नहीं किया गया है. इससे नाराज ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर गये और काम को बन्द करवा दिया. इसकी जानकारी जेई को देते हुए उनसे सड़क निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की. वहीं जेई ने बताया कि यह कार्य ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा हो रहा है. इसमें 55 परसेंट डस्ट डाला जाना है. यदि इससे कम होगी तो ठेकेदार पर कारवाई होगी. वहीं उन्होंने बताया कि सड़क पिच में 6 इंच का डब्लू एमएम बिछाना है. जहां पर पीसीसी है वहां पर 6 इंच का पीसीसी करना है. साथ ही 50 एमएम बीएम और 25 एमएम बीसी बिछाना है. उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा. मामले की जल्द जांच की जायेगी. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-maoists-put-up-posters-in-chatro-chatti-police-station-area-regarding-vote-boycott/">बोकारो

: वोट बहिष्कार को लेकर चतरो चट्टी थानाक्षेत्र में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही