Search

हजारीबाग : भू-माफियाओं के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

Barkattha : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहर धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड धाम के पास भू-माफिया अपना कब्जा जमाना चाहता हैं. इसके खिलाफ ग्रामीण एकजुट हो गए हैं. सूर्यकुंड की 40 एकड़ भूमि को बचाने की पहल तेज कर दी गई है. इसके लिए ग्रामीणों ने सूर्यकुंड धाम परिसर में रविवार को बैठक कर भूमि बचाओ संघर्ष समिति के गठन का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र पांडेय ने कहा कि सूर्यकुंड धाम के आसपास गैरमजरूआ भूमि पर भू-माफियाओं की नजर है. फर्जी तरीके से कागजात बनाए जा रहे हैं. इस भूमि को बचाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि 10 जून को सूर्यकुंड भूमि बचाओ संघर्ष समिति के गठन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/23rd-summer-volleyball-fitness-camp-started-in-dhanbad-150-players-are-participating/">धनबाद

में 23वां समर वॉलीबॉल फिटनेस कैंप शुरू, 150 खिलाड़ी ले रहे भाग

सूर्यकुंड के पास 40 एकड़ गैरमजरूआ भूमि पर भूमाफियाओं की नजर

सूर्यकुंड के आसपास लगभग 40 एकड़ गैरमजरूआ भूमि है. ग्रामीणों ने कहा कि इस पर भू-माफियाओं की नजर पड़ गई है. आनेवाले समय में सूर्यकुंड का प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित नहीं हो, इसके लिए गैरमजरूआ भूमि पर भू-माफियाओं को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय, विजय पांडेय, संजय पांडेय, रामानंद पांडेय, त्रिपुरारी पांडेय, आदित्य पांडेय, अनुज कुमार पांडेय, सुरेश कुमार पांडेय, भुवनेश्वर नायक, अजीत पांडेय, विनोद गिरि, संतोष पांडेय, नरेश नायक, लक्ष्मण यादव, सोनू पांडेय, शेषनाथ सिंह, गुड्डू बाबा, छोटी राम, रामाअवतार पांडेय के अलावा कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sindri-gayatri-family-mourns-the-balasore-train-accident/">धनबाद

:  बालासोर रेल दुर्घटना पर सिंदरी गायत्री परिवार ने मनाया शोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp