Search

 
 
 

हजारीबाग : स्कूल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएंगे ग्रामीण

 
Barkattha (Hazaribagh) : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र स्थित बेलकप्पी में राजकीय बुनियादी विद्यालय को अतिक्रमणमुक्त कराने पर ग्रामीणों की सहमति बनी है. भूमि का सीमांकन कर बाउंड्री निर्माण कराने के लिए रविवार को बेलकप्पी शिवमंदिर प्रांगण में बैठक की गई. इसकी अध्यक्षता स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय और संचालन समाजसेवी नंदकिशोर ठाकुर ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय भूमि की मापी कराते हुए अतिक्रमित भूमि का सीमांकन किया जाए. जब तक भूमि की मापी एवं सीमांकन नहीं किया जाता है, तबतक विद्यालय की बाउंड्री निर्माण स्थगित रखने का लिया गया. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ग्रामीणों ने यह भी निर्णय लिया कि बेलकप्पी से श्मशानघाट तक आम रास्ता निकाल कर बाउंड्री निर्माण कराई जाए. बैठक में मुख्य रूप से देवेन्द्र पांडेय, रामजी पांडेय, जीतन पांडेय, बासुदेव पांडेय, जयनंदन पांडेय, तेजनारायण पांडेय, नंदलाल तिवारी, सुशील पांडेय, ललितेश्वर पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, प्रधानाध्यापक आलोक कुमार तिवारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, बिशुन नायक, हुलास नायक, मुकेश कुमार तिवारी, प्रमोद पांडेय, अनुज कुमार पांडेय, अर्जुन राम, दशरथ राम, सुरेश कुमार पांडेय, जीतेंद्र पासवान, दिनेश पासवान, राहुल रवानी, कृष्णा नायक, आकाश पासवान, श्याम प्रसाद वर्णवाल समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-examination-taken-for-enrollment-in-excellent-school-canceled-exam-will-be-held-again-on-june-2/">पलामू

: उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए ली गई परीक्षा रद्द, दो जून को फिर से होगी परीक्षा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही