Search

 
 
 

हजारीबाग : ग्रामीणों ने की वन देवी की पूजा, बांधा रक्षा सूत्र

 
पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध कर वन संरक्षण का लिया संकल्प कुकुरटांगी जंगल में मनी वृक्षाबंधन की तीसरी वर्षगांठ Tatijharia, Hazaribagh:  टाटीझरिया प्रखंड के डुंगो के कुकुरटांगी जंगल में रविवार को वृक्षाबंधन की तीसरी वर्षगांठ मनायी गई. इस अवसर पर ग्रामीणों ने वृक्षों को रक्षा सूत बांध कर वन संरक्षण के संकल्प को दुहराया एवं दरख्तों के साये में मौन धारण कर वन देवी की पूजा-अर्चना की. बता दें कि वर्ष 2022 में डुमर पंचायत अंतर्गत डुंगो गांव के कुकुरटांगी वन में रक्षाबंधन कर वन बचाने की शुरुआत की गई थी. तब से लगातार हर साल यहां वृक्षाबंधन का आयोजन होता आ रहा है. रविवार सुबह से ही गांव के बच्चे, महिलाएं व पुरुष रक्षाबंधन को लेकर काफी उत्सुक दिखे. दीपक जला कर प्रसाद चढ़ाया गया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर वन संरक्षण और संवर्द्धन का संकल्प लिया. मौके पर गणेश यादव, अंजू देवी, अमृत गंझू, गणेश गंझू, छक्कन गंझू, पवन यादव, प्रेम गंझू, गीता देवी, सुनिता देवी, रूबी देवी सहित अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/one-arrested-with-portable-ultrasound-machine-in-koderma/">कोडरमा

में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही