Search

 
 
 

हजारीबाग हिंसा: भाजपा ने झारखंड सरकार पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने हजारीबाग जिले के इचाक में महाशिवरात्रि के दिन हुई हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इस घटना के लिए राज्य सरकार को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया है.

हिंसा के पीछे की साजिश

अजय साह ने कहा कि यह हिंसा सिर्फ एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि यह पिछले पांच वर्षों की नीतियों और सोच का परिणाम है, जो धीरे-धीरे झारखंड को भीतर से कमजोर कर रही है.

तुष्टिकरण की नीति

उन्होंने आरोप लगाया कि यह तुष्टिकरण की वही राजनीति है, जिसकी नींव कांग्रेस ने स्वतंत्रता से पहले ही रख दी थी और अब झारखंड इस "नीति का प्रयोगशाला" बन चुका है.

हिंसा के पीछे का कारण भी बताया

अजय साह ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति विभिन्न रूपों में राज्य में दिख रही है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जबरन स्कूलों को शुक्रवार को बंद करवाना, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण देना, स्लीपर सेल को राजनीतिक संरक्षण देना, आदिवासी लड़कियों को `लव जिहाद` का शिकार बनाना, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) जैसे संगठनों का विस्तार और बड़े पैमाने पर धर्मांतरण को बढ़ावा देना इसी नीति का हिस्सा है.

सरकार की नीतियों का विरोध

अजय साह ने कहा कि भाजपा झारखंड सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यदि झारखंड सरकार जल्द ही अपनी तुष्टिकरण की नीतियों को नहीं छोड़ती, तो राज्य पूरी तरह उपद्रवियों की चपेट में आ जाएगा. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/on-the-conclusion-of-mahakumbh-pm-modi-wrote-a-blog-this-was-a-great-festival-of-self-confidence-among-crores-of-countrymen/">महाकुंभ

के समापन पर पीएम मोदी ने ब्लॉग लिखा, यह करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास के साक्षात्कार का महापर्व था…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही