Search

 
 
 

हजारीबाग: वायरल फीवर का प्रकोप, सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

 
Pramod Upadhyay Hazaribag :  हजारीबाग प्रमंडलीय सदर अस्पताल कैंपस में ही फिलहाल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल चल रहा है. यहां डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है. इन दिनों अस्पताल में मरीजों की बाढ़ सी आ गई है. हर रोज करीब 1000 मरीज आ रहे हैं. इनमें सर्वाधिक सदी-खांसी, वायरल फीवर और डिहाईड्रेशन के शिकार मरीज पहुंच रहे हैं. अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार कहते हैं कि यहां 300 बेड उपलब्ध हैं. इनमें 260 बेड फुल हैं. मरीजों के लिए करीब 150 बेडों तक ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराया गया है. गढ़वा में मंकी पॉक्स की आहट से यहां भी पूरी तैयारी है. मंकी पॉक्स मरीजों के लिए चार बेड की सुविधाएं दी गई हैं. यह संसाधन से पूरी तरह लैस हैं. इसे भी पढ़ें-विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-to-the-use-of-cbi-ed-against-opposition-leaders-sonia-gandhi-descends-on-the-well-in-lok-sabha/">विपक्षी

नेताओं के खिलाफ CBI-ED के इस्तेमाल का विरोध, लोकसभा में सोनिया गांधी वेल में उतरी

वार्ड ब्वॉय और रेडियोलॉजिस्ट की कमी

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि प्रमंडलीय सदर अस्पताल होने की वजह से यहां हजारीबाग जिले के अलावा चतरा, कोडरमा और गिरिडीह तक के मरीज आते हैं. अमूमन हर रोज औसतन 700 मरीज आते हैं. बरसात में यह आंकड़ा 1000 पार कर गया है. यहां वार्ड ब्वॉय और रेडियोलॉजिस्ट की कमी है. कम से कम 50 वार्ड ब्वॉय की जरूरत है. संसाधन मौजूद हैं, लेकिन वार्ड ब्वॉय नहीं रहने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है. इसके लिए सरकार को लिखा गया है. सरकार के आदेश के बाद ही यहां आउटसोर्सिंग से वार्ड ब्वॉय बहाल किए जा सकते हैं. दो पद रेडियोलॉजिस्ट के हैं. एक पद वर्षों से रिक्त है और एक का प्रमोशन होनेवाला है. ऐसे में जल्द ही दोनों पद रिक्त हो जाएंगे. एक्स-रे, खून, मल-मूत्र आदि जांच के लिए लैब होते हुए भी रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में मरीजों को परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-congress-will-picket-and-arrest-on-august-5-against-inflation-and-corruption/">धनबाद:

कांग्रेस 5 अगस्त को महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में देगी धरना व गिरफ्तारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ddd-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बन रहा वर्ल्ड क्लास 500 बेड वाला अस्पताल

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि जहां शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज है, जहां 500 बेड वाला वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल बनाया जा रहा है. अस्पताल में इलाज से संबंधित सभी अत्याधुनिक संसाधन मौजूद होंगे. डॉक्टरों के लिए सरकारी आवास की भी उसी कैंपस में सुविधा होगी. अस्पताल के बन जाने से स्वत: प्रमंडलीय सदर अस्पताल से मरीजों का बोझ कुछ हल्का होगा. हालांकि अभी इसके पूरा होने में कम से कम दो साल लगेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही