Search

 
 
 

हजारीबाग : 18 फरवरी को रांची में विश्वकर्मा समाज का धरना

 
राणा विश्वकर्मा समाज इचाक इकाई का पारिवारिक सम्मेलन Ichak, Hazaribagh:  झारखंड प्रदेश राणा विश्वकर्मा समाज की इचाक प्रखंड इकाई का मंगुरा गांव में पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता बेनी राणा एवं संचालन मुकेश राणा व कमलेश राणा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि हिंदू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है. यह भी कहा कि राणा समाज पूरे प्रदेश में जाग चुका है. 8 सूत्री मांगों को लेकर 18 फरवरी को रांची में आयोजित धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर अपनी मांग सरकार के समक्ष रखने का काम करेंगे. समाज की आठ सूत्री मांगों में विश्वकर्मा जयंती के दिन एक दिवसीय अवकाश, स्कूल और कॉलेज में बढ़ई की बहाली, राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी, राणा समाज के लिए आरा मिल, पूरे राज्य में शराबमुक्त बनाने, राणा समाज के लिए लकड़ी मुहैया कराने के अलावा अन्य मांगें शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-चंपई">https://lagatar.in/bjp-held-a-meeting-regarding-floor-test-of-champai-soren-government-made-strategy/">चंपई

सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर भाजपा ने की बैठक, बनाई रणनीति

राणा समाज से की गई एकजुटता की अपील

जिला अध्यक्ष यदु राना ने कहा कि राणा समाज गोलबंद होकर एकजुटता का परिचय दें, तभी सरकार हमारी मांगों को मानने के लिए बाध्य होगी. वहीं, पूर्व रामगढ़ जिला अध्यक्ष त्रिवेणी राणा ने कहा कि हमें अपने पेशा और गृहस्थी के अलावा राजनीतिक क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है, तभी हमारा समाज विकसित हो सकेगा. सम्मेलन को बृजलाल राणा, महावीर राणा, निर्मल राणा, उमेश राणा, मनोरमा राणा, देवनारायण राणा, अनिल राणा ने भी संबोधित किया. मौके पर राहुल राणा, राजेंद्र राणा, महादेव राणा, उदय राणा,सोना राणा, राजेंद्र राणा, आरती देवी, मीना देवी, सरजू राना, सुमित्रा देवी ,सुशीला देवी, मुखलाल राणा, खुशबू देवी, बेबी देवी, महेंद्र राणा के अलावा दो दर्जन से अधिक गांवों से आए सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल थे. इसे भी पढ़ें-राजधानी">https://lagatar.in/rahul-gandhis-public-meeting-tomorrow-in-the-capital-ranchi-telangana-cm-will-also-attend/">राजधानी

रांची में राहुल गांधी की आमसभा कल, तेलंगाना के सीएम भी होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही