Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि में स्थाई कुलपति बहाल करने की उठी आवाज

Advertisement
Advertisement
संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों ने की चर्चा, कई काम हो रहे प्रभावित आयुक्त को वीसी का अतिरिक्त प्रभार देने से नहीं संचालित हो पा रहीं कई गतिविधियां विश्वविद्यालय का जल्द होना है नैक मूल्यांकन 26 जुलाई को राजभवन से आएंगे ओएसडी Hazaribagh:  विनोबाभावे विश्वविद्यालय में मंगलवार को स्थाई कुलपति बहाल करने की आवाज उठाई गई. दरअसल डॉ मुकुल नारायण देव के कार्यकाल पूरा होने के बाद 31 मई के बाद से विभावि प्रभार में चल रहा है. पहले रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को यहां का प्रभारी कुलपति बनाया गया और अब उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग की आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को प्रभारी वीसी बनाया गया है. अतिरिक्त प्रभार में रहने के कारण अधिकारी विभावि में पूरा वक्त नहीं दे पा रहे. ऐसे में कई काम लंबित रह रहे हैं. इन मुद्दों पर कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय के अधिकारियों संकाय अध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई. मानविकी के संकायअध्यक्ष प्रो मिथिलेश कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congratulations-to-the-deputy-commissioner-on-receiving-bhoomi-samman-from-the-president/">चाईबासा

: उपायुक्त को राष्ट्रपति से ‘भूमि सम्मान’ मिलने पर दी गई बधाई

नैक मूल्यांकन, तैयारियां अभी शेष

बैठक में वक्ताओं ने आपस में विचारों का आदान-प्रदान किया. इस बात की आशा की गई कि या तो राजभवन या विश्वविद्यालय के कुलपति सह आयुक्त को रूटीन कार्य के बंधन से मुक्त कर दिया जाए, ताकि वह अन्य जरूरी संचिकाओं का निस्तारण भी कर सकें या नहीं तो नियमित कुलपति की नियुक्ति हो जाए ताकि विश्वविद्यालय प्रगति पथ पर आगे बढ़ता रहे. विशेष रूप से चिंता जताई गई की विश्वविद्यालय का नैक से मूल्यांकन का कार्य होना है और इसको लेकर कई प्रकार की तैयारियां अभी भी शेष हैं.

कई कार्य पड़े हैं लंबित

साथ ही इन विषयों की भी चर्चा की गई कि विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों की नियमित बैठकों का आयोजन, विभिन्न भवनों का जीर्णोद्धार का काम, पीएचडी शोध से संबंधित लंबित कार्यों का निष्पादन, साक्षात्कार के उपरांत डीट 2022 के अंतिम परीक्षा फल का प्रकाशन, कोर्स वर्क की परीक्षा के लिए तिथि का निर्धारण, वार्षिक खेलकूद के लिए राशि का आवंटन आदि कई ऐसे कार्य हैं जो लंबित पड़े हैं. कार्य एक प्रकार से विश्वविद्यालय के नियमित कार्य की श्रेणी में ही आते हैं. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ कौशलेंद्र कुमार ने बैठक में जानकारी दी कि 26 जुलाई को कुलाधिपति के विशेष पदाधिकारी (सचिवालय) डॉ संजीव राय जो विश्वविद्यालयों के निरीक्षक के पद को भी सुशोभित कर रहे हैं, विनोबा भावे विश्वविद्यालय आ रहे हैं. डॉ. राय विश्वविद्यालय में सुधार से संबंधित विषय पर यहां के शिक्षकों से कुछ बातचीत करना चाहते हैं. इससे संबंधित सभी तैयारियां कर ली गई हैं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/every-day-in-jharkhand-ats-raids-16-hideouts-of-organized-criminal-gangs-80-verified-11-arrested/">झारखंड

में हर दिन संगठित आपराधिक गिरोह के 16 ठिकानों पर एटीएस कर रही छापेमारी, 80 का सत्यापन, 11 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही