Search

 
 
 

हजारीबाग : कार्यों का हिसाब मांग रहे मतदाता, ग्रामीणों में आक्रोश

 
हिसाब देने के बाद ही नेताओं को मिलेगा गांव में प्रवेश Vishnugarh, Hazaribagh:  लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है. प्रत्याशी और उनके समर्थक लोक लुभावन वादों से मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं. जगह-जगह चुनावी चौपाल लगने लगे हैं. समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे हैं. जीत कैसे सुनिश्चित होगी, इसका गणित मतदाताओं को समझाया जा रहा है. चुनावी माहौल का जायजा लेने के क्रम में प्रखंड के बकसपुरा गांव में मतदाताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला. गांव का एक युवक सुरेश कुमार तख्ती लेकर सामने आ गया. तख्ती पर विकास कार्यों का हिसाब देने के बाद ही नेताओं के गांव में प्रवेश की बात लिखी हुई थी. उसका कहना था कि नेताओं द्वारा चुनाव दर चुनाव सिर्फ झूठ ही परोसा जाता है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-sub-zonal-commander-nageshwar-bhokta-arrested-with-a-reward-of-five-lakhs/">लातेहार

: पांच लाख का इनामी सब जोनल कमांडर नागेश्वर भोक्ता गिरफ्तार

चुनाव जीतने के बाद विधायक व सांसद के दर्शन दुर्लभ

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सांसद और विधायक के दर्शन तक दुर्लभ हो जाते हैं. बकसपुरा में ग्रामीणों को मौलिक सुविधाएं यथा सड़क, पेयजल ,शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, रोजगार आदि मयस्सर नहीं हैं. नेताओं की कार्यशैली से नाराज सुरेश का कहना था कि मजदूरों का पलायन इस इलाके की सबसे बड़ी समस्या है. पलायन रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों के पास कोई कार्य योजना नहीं है. नेता सिर्फ ग्रामीणों को बरगला कर वोट ले जाते हैं और फिर चुने हुए जनप्रतिनिधि पांच साल तक अदृश्य हो जाते हैं. वैसे नेताओं को इसबार सबक सिखाया जाएगा. इसे भी पढ़ें-64">https://lagatar.in/64-cis-were-promoted-to-co-notification-issued/">64

सीआई को प्रमोट कर बनाया गया CO,अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही