Search

 
 
 

हजारीबाग : दिलाई गई मतदान की शपथ- लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए...

 
मतदान के लिए प्रेरित करने और किसी प्रलोभन से प्रभावित नहीं होने का लिया संकल्प Hazaribagh: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को मतदान करने की शपथ ली. इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं को मतदान करने की शपथ दिलाई. साथ ही कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना ही चाहिए. वैसे भी मतदाताओं के लिए मताधिकार का प्रयोग करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है. प्रशिक्षुओं ने शपथ ली कि वह अपने देश के लोकतंत्र की परंपराओं के मर्यादा को अक्षुण्ण रखेंगे और मतदान के लिए जाति, धर्म, भाषा अथवा किसी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित नहीं होंगे. प्रशिक्षुओं ने मतदान के लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया. इसके अलावा शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण कौशल में दूसरे दिन डॉ मीरा कुमारी के नेतृत्व में जल संरक्षण, वर्षा कुमारी के नेतृत्व में विज्ञान आधारित तथा स्नेहलता खलखो के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुरक्षा पर आधारित कौशल विकास कराया गया. मौके पर आईक्यूएसी की को-ऑर्डिनेटर डॉ बसुंधरा कुमारी, सहायक प्राध्यापिका डॉ पुष्पा सिंह, डॉ पुष्पा कुमारी, कुमारी अंजलि, रचना कुमारी, सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार, जगेश्वर रजक, महेश प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा, गुलशन कुमार, एसएस मैती, दिलीप कुमार सिंह, संदीप खलखो, डॉ अनुरंजन कुमार, संदीप कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-एक्शन">https://lagatar.in/cm-champai-in-action-approved-departmental-action-against-seven-state-service-officers/">एक्शन

में सीएम चंपाई, राज्य सेवा के सात अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही