Search

 
 
 

हजारीबाग : 8 मई से पोस्टल बैलेट के माध्यम से होंगे मतदान

 
Hazaribagh:  लोकसभा चुनाव में वैसे मतदाता जिनकी नियुक्ति निर्वाचन कार्य हेतु हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत की गई है, के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए निम्न सुविधा केंद्र बनाए गए हैं. संसदीय क्षेत्र सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू के मतदाता जिनकी नियुक्ति निर्वाचन कार्य हेतु हजारीबाग में हुई है वे 8 मई से 10 मई तक प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान जबरा की केंद्र संख्या 1 में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान दे सकते हैं. वहीं संसदीय क्षेत्र गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर के मतदाता, जिनकी नियुक्ति निर्वाचन कार्य हेतु हजारीबाग में हुई है, वे 14 मई से 17 मई तक प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान जबरा की केंद्र संख्या 2 में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान दे सकते हैं. संसदीय क्षेत्र राजमहल, दुमका, गोड्डा के मतदाता, जिनकी नियुक्ति निर्वाचन कार्य हेतु हजारीबाग में हुई है, वे 24 मई से 25 मई तक प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान जबरा की केंद्र संख्या 3 में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-election-symbols-allotted-to-candidates/">हजारीबाग

: प्रत्याशियों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही