Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : वीसी बंगले पर जंग खत्म, पूर्व वीसी ने खाली किया कुलपति आवास

Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वीसी बंगले पर जंग खत्म हो चुका है. पूर्व वीसी डॉ. मुकुल नारायण देव ने कुलपति का सरकारी बंगला खाली कर दिया है. इसके साथ ही वहां साफ-सफाई और रंग-रोगन के बाद गुरुवार को पूजा-अर्चना कराई गई. इसमें रजिस्ट्रार डॉ. कौशलेंद्र कुमार, एफओ, सीसीडीसी, डॉ इंद्रजीत कुमार समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए. उम्मीद जताई गई है कि शुक्रवार को नए वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा कुलपति बंगले में प्रवेश करेंगे. इस बंगले को खाली कराने के लिए पिछले दिनों नए वीसी के आते ही पूर्व वीसी को पत्राचार किया गया था. उन्हें चार मई तक बंगला खाली करने को कहा गया था. लेकिन उन्होंने 11 दिनों बाद वीसी आवास खाली किया. इसे भी पढ़ें: 66वें">https://lagatar.in/the-players-who-returned-after-playing-the-66th-national-school-games-shared-their-pain/">66वें

नेशनल स्कूल गेम्स खेलकर लौटी खिलाड़यों ने साझा की पीड़ा, बोली- खराब भोजन से बिगड़ी सेहत, गंवाना पड़ा गोल्ड
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही