Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : गुलाब फूल देकर और मिठाई खिलाकर दी गयी चेतावनी

Advertisement
Advertisement
बिना हेलमेट, लाइसेंस, इंश्योरेंस नहीं रहने पर भविष्य में कार्रवाई की जाएगी : मुकेश कुमार सिंह Barkagaon, Hazaribagh: बड़कागांव नए थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ मुख्य चौक पहुंचकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वाले चार पहिया और दोपहिया वाहन चालको को अनोखे तरह से चेतावनी दी. पहले मिठाई खिलाई फिर गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया. मौके पर थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बड़कागांव में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन एवं अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं है. जो गलती पूर्व में हो चुकी है वह भविष्य में ना हो. चार पहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक का सारा नियम का पालन करना होगा. साथ ही साथ दो पहिया वाहन वाले को बिना हेलमेट, लाइसेंस, इंश्योरेंस नहीं रहने पर भविष्य में पकड़े जाने के बाद नियम संगत कार्रवाई होगी. जुर्माना भरना होगा. थाना प्रभारी और उनकी टीम की अनोखी कार्रवाई देखने के लिए आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों का भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर थाना प्रभारी के अलावा एसआई आशीष कुमार भगत, अमित कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया मोहन महतो, घनश्याम जायसवाल सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान और गणमान्य लोग रहे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-jayant-sinha-met-the-family-of-the-deceased-expressed-condolences/">रामगढ़

: मृतक के परिजनों से मिले जयंत सिन्हा, व्यक्त की संवेदना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही