Search

 
 
 

हजारीबाग : चांद का दीदार होते ही मुस्लिम धर्मावलंबियों में खुशी की लहर

 
रमजान के आखरी रोजे की नमाज अदायगी के साथ माहे रमजान समाप्त Charhi, Hazaribagh: चुरचू प्रखंड सहित कोयलांचल क्षेत्र में बुधवार को रोजे की नमाज अदायगी और इफ्तार के साथ रमजान महीना की भी समाप्ति हो गई. ईद के चांद का दीदार होते ही क्षेत्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों में खुशी की लहर दौड़ गई. ईद की मुबारकबाद देने की रस्म शुरू हो गई. क्षेत्र के चरही, इंद्रा, जरबा, हरहद करीमगंज, कजरी, पिपरा, प्रेमनगर तसनालो आदि क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज अदायगी की गई. रोजे की अंतिम नमाज के बाद आखरी इफ्तार की दावत कई जगहों पर दी गई. गुरुवार को नजदीकी मस्जिदों में नमाज अदा कर ईद की बधाई देते हुए मिठी, सेवईयां और लच्छे बांटे जाएंगे. ईद को लेकर कपड़े और जूतों की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-excitement-about-eid-timings-for-prayers-fixed-in-mosques-and-eidgahs/">लातेहार

: ईद को लेकर उत्साह, मस्जिदों-ईदगाहों में नमाज का समय तय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही