Search

 
 
 

हजारीबाग : जोराकाठ में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे

 
नम आंखों से पंचायत समिति सदस्य को दी अंतिम विदाई मोहन के पिता की आंखों से बह रहे थे अश्रुधार, रो-बिलख रहा था पूरा परिवार गम और गुस्से के बीच मृतक का किया गया अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि Rajesh Kumar Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड के गांदलपुरा पंचायत स्थित पैतृक गांव जोराकाठ में 32 वर्षीय पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो का शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. आलम यह था कि किसी के घर में चूल्हे नहीं जले. मोहन के बुजुर्ग माता-पिता की आंखों से गिरते अश्रुधार थमने का नाम नहीं ले रहा था. पत्नी और बच्चों का भी बुरा हाल था. रोते-बिलखते पूरे परिवार को कोई ढांढ़स बंधा रहा था, तो कोई अपनी पंचायत के प्रिय जनप्रतिनिधि की अंतिम संस्कार की तैयारी में लगा था. गम और गुस्से के बीच मोहन महतो के शव का अंतिम संस्कार किया गया. इसे भी पढ़ें :राजस्व">https://lagatar.in/circle-officers-of-patan-will-be-deprived-of-revenue-work-commissioner-gave-instructions-and-three-important-news-of-palamu/">राजस्व

कार्य से वंचित होंगे पाटन के अंचल अधिकारी, आयुक्त ने दिये निर्देश समेत पलामू की तीन अहम खबरें

जल्द ही मामले का खुलासा- थाना प्रभारी

ग्रामीणों का कहना था कि मामले पर अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है. प्रशासन को चाहिए कि जल्द-से-जल्द दोषियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करे. इधर बड़कागांव थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है. कई बिंदुओं पर जांच चल रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. शुक्रवार की देर शाम नम आंखों से मोहन का अंतिम संस्कार जोराकाठ स्थित मरघट्टी नाला में विधि-विधान के साथ किया गया. मोहन के पार्थिव शरीर को पिता टीकू महतो ने मुखाग्नि दी. मौके पर गोंदलपुरा मुखिया बासुदेव यादव, बादम पंचायत समिति सदस्य शहाब अकबर, कैलाश महतो, कामेश्वर गोप, राधे यादव, सिनोद महतो, बिनोद महतो सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ssp-gave-instructions-to-prepare-a-list-of-vicious-criminals/">धनबाद:

एसएसपी ने दी शातिर अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही