Search

 
 
 

हजारीबाग : बरही में साप्ताहिक मिलन केंद्र खुला, संजीत बने संयोजक

 
Hazaribag : बरही के कटियोन में प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुमार की अध्यक्षता में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक हुई. इसमें सनातनी समाज के कई लोग शामिल हुए. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विहिप के गुरुदेव गुप्ता उपस्थित थे. प्रखंड अध्यक्ष ने साप्ताहिक मिलन केंद्र का उद्देश्य बताते हुए इसके गठन का प्रस्ताव रखा. इसे लोगों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से संजीत कुमार सिंह को संयोजक बनाते हुए केंद्र का गठन किया. इसे भी पढ़ें -राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-visited-23-districts-to-know-the-condition-of-central-schemes/">राज्यपाल

सीपी राधाकृष्णन ने 23 जिलों का किया भ्रमण, केंद्रीय योजनाओं का जाना हाल

हर मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ मंदिरों में हो

मौके पर गुरुदेव गुप्ता ने कहा कि केंद्र की जिम्मेवारी बनती है कि प्रत्येक मंगलवार संध्या सात बजे अपने पास के मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. सनातन धर्म को विलोपित करने का नाकामयाब प्रयास किया जा रहा है. इस षड्यंत्र को हम सभी सनातनी सफल नहीं होने देंगे. सनातन ही संस्कृति की पहचान है, यही इसका जन्मदाता है. बैठक सतीश कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, बसंत सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, धनेश्वर सिंह, मंटू सिंह, पप्पू सिंह, दिनेश सिंह, दीप नारायण सिंह, संतोष सिंह, विकास कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, संदीप सिंह, रोशन सिंह, मोहन सिंह, राजदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, अनिकेत सिंह, गौतम कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह आदि सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-accused-of-witchcraft-absconding-accused-arrested-sent-to-jail/">तांतनगर

: डायन बिसाही का आरोप लगा मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही