Search

हजारीबाग : यूपीएससी में चयनित स्वाति संदीप का डीएवी में स्वागत

Hazaribagh : यूपीएससी में चयनित होने वाली हजारीबाग की स्वाति संदीप का अपने पूर्ववर्ती स्कूल डीएवी में सोमवार को स्वागत किया गया. प्रभारी शिक्षिका कविता पांडेय ने कहा कि यह बड़े गर्व का पल और विषय है कि डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग की पूर्व छात्रा स्वाति संदीप ने अपनी योग्यता, कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर यूपीएससी-सीएसई 2022 में एआईआर-490 रैंक प्राप्त कर चयनित हुईं. उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि ने पूरे डीएवी परिवार को गर्व महसूस कराया. स्वाति अपने पूरे शैक्षणिक वर्षों में एक मेधावी छात्रा रही थीं. उन्होंने कई बार वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लिया. इसे भी पढ़ें :गांडेय">https://lagatar.in/gandey-trees-are-being-cut-illegally-in-the-forest-behind-the-forest-department-office/">गांडेय

: वन विभाग कार्यालय के पीछे ही जंगल में अवैध रूप से काटे जा रहें हैं पेड़

स्वाति संदीप से पहले उत्कर्ष कुमार ने पाया था 55वां रैंक

स्वाति संदीप ने एक छात्र नेता के रूप में चार साल तक प्रीफेक्ट-इन-चार्ज के रूप में अपने नेतृत्व के गुणों को भी दिखाया. इससे पहले डीएवी स्कूल के ही पूर्व छात्र उत्कर्ष कुमार ने भी यूपीएससी 2020-21 के परिणाम में शीर्ष स्थान पर आकर हमें गौरवान्वित किया है. उत्कर्ष ने 55वां रैंक प्राप्त कर इतिहास रचा, जो न केवल स्कूल के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है. यह ध्यान देने योग्य है कि उत्कर्ष ने पहले ही पूरे देश में आईआईटी-जेईई में पांचवां स्थान पाकर खुशी का मौका दिया था. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/demand-from-railway-minister-to-run-bdm-passenger-train-memorandum-submitted-to-sm/">लातेहार

: रेल मंत्री से बीडीएम सवारी ट्रेन चलाने की मांग, एसएम को सौंपा ज्ञापन

डीएवी के पांच पूर्व छात्र जेपीएससी 2022 में पाई थी सफलता

इसके अलावा डीएवी के पांच पूर्व छात्र, जूही रानी, हर्षिता रश्मि, राहुल यादव, आकाश भारद्वाज और अनन्या सिन्हा वे सफल उम्मीदवार हैं जिन्होंने प्रतिष्ठित जेपीएससी 2022 में सफलता हासिल की. यह पूरे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यहां के छात्रों ने एक नया इतिहास रचा है. पूरा डीएवी हजारीबाग परिवार हमारे छात्रों की उपलब्धियों पर बेहद खुश है. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समित के अध्यक्ष जेके कपूर, निदेशक जेपी शूर, एआरओ झारखंड जोन डी डॉ. उर्मिला सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल, प्रबंधक मनोज कुमार मिश्रा और स्थानीय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने विचार व्यक्त किया. साथ ही स्वाति संदीप और उनके माता-पिता को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//