Search

 
 
 

हजारीबाग : जहां होना था इलाज, वहां रखा जा रहा मवेशियों का चारा

 
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना चारा गोदाम, पुआल, भूसी, पुआल व लकड़ियों से अटा पड़ा है भवन
  • रखरखाव के अभाव में अस्पताल खुद हो गया है बीमार
  • रात्रि सुविधा तो दूर, दिन में भी सही इलाज मयस्सर नहीं
Tatijharia (Hazaribagh) : ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से टाटीझरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया था. स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार मांग किए जाने के बाद यहां डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति भी हुई है. लेकिन इस समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर चारा गोदाम में तब्दील होता नजर आ रहा है. जहां लोगों का इलाज होना था वहां मवेशियों का चारा रखा जा रहा है. अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित कर क्षेत्रवासियों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए यहां करोड़ों की लागत से भवन बनाए गए थे. लेकिन उचित रखरखाव व सभी भवनों का उपयोग नहीं होने के कारण अस्पताल का भवन खुद बीमार हो गया है. यहां अस्पताल के भवनों में पुआल, लकड़ियां, कुट्टी, भूसी, धान आदि रखा गया है. अस्पताल परिसर के ईर्द-गिर्द रहनेवाले ग्रामीणों ने बताया कि कभी-कभी तो अस्पताल परिसर में मवेशियों तक को रखा जाता है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत काफी जर्जर है. जहां डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को रहना चाहिए, वहां फिजूल के सामान रखे हुए हैं. स्वास्थ्य केंद्र बनने से लोगों में आस जगी थी कि अब स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं व रात में गर्भवती महिलाओं का प्रसव व अन्य सुविधाएं यहां उपलब्ध हो सकेंगी, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके ठीक विपरीत है. इस अस्पताल में रात्रि सुविधा तो दूर यहां दिन में भी लोगों को सही से इलाज नहीं हो पाता है. न तो समय पर केंद्र खुलता है और ना ही स्वास्थ्य कर्मियों के आने का कोई निश्चित समय है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र को जैसे कब्जा कर रखा गया है. भवन के अंदर पशु चारा, धान, लकड़ियां भरी हुई हैं. रोगियों का इलाज करनेवाले अस्पताल खुद ही बीमार है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही