Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : राज्य स्तरीय नृत्य, गायन और सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेताओं में उल्लास, हुए सम्मानित

Advertisement
Advertisement
बॉर्न टू शाइन के विजेता सम्मानित, सदर और मांडू विधायक ने किया सम्मानित Hazaribagh : बेहतरीन मंच प्रदान कर कलाकारों के प्रतिभा को निखारने वाली संस्था तरंग ग्रुप और लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग के संयुक्त तत्वावधान में बॉर्न टू शाइन के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. सभी विजेता प्रतिभागियों ने नगर भवन में तीन सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य, गायन एवं सौंदर्य प्रतियोगिता बोर्न टू साइन 2023 के ग्रैंड फिनाले में भाग लिया था. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ फाइनल में पहुंचे प्रतिभागियों को मंगलवार की देर शाम प्रधान कैफेटेरिया में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दोनों विधायकों ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया. तरंग ग्रुप के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता को सदर विधायक ने बेहतर संयोजन के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया. सम्मान के क्रम में संस्था के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग एक माह से चल रही इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ऑडिशन दिया था. अंतिम रूप से सभी केटेगरी में सर्वोच्च 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया था. इसे भी पढ़ें :भारत">https://lagatar.in/indias-befitting-reply-indians-living-in-canada-advised-to-exercise-extreme-caution/">भारत

का मुंहतोड़ जवाब, कनाडा में रहने वाले भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/tajang-1_873-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

इन विजेताओं को विभिन्न केटेगरी में मिला सम्मान

सौंदर्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजलक्ष्मी को मिस हजारीबाग 2023 के खिताब से नवाजा गया. वहीं निहारिका रानी और श्वेता ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सेहनाया अग्रवाल को मिस लिटिल हजारीबाग के खिताब के साथ सौम्या सिन्हा और अविष्का बंसल को क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. जिया रानी, सांची अग्रवाल को मोस्ट पोपुलर फेस ऑफ हजारीबाग, परी सोनी एवं सांची अग्रवाल को बेस्ट वॉक, माही शर्मा एवं मैरी सिंह को मिस फोटोजेनिक का खिताब मिला. गायन में हजारीबाग के ओमकार मिश्रा को वॉयस ऑफ झारखंड का खिताब मिला, जबकि चतरा के आशीर्वाद आनंद एवं रांची के आकाश वर्मा को द्वितीय एवं तृतीय स्थान, नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम माही श्री एवं जूनियर में अनिशा के साथ माही कुमारी, सेमी गुप्ता, इशिका नारायण एवं रामगढ़ की निवृत्ति गुप्ता को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-accused-of-removing-turban-ruckus-in-jugsalai-police-station/">जमशेदपुर

: सिख ने लगाया पगड़ी खोलने का आरोप, जुगसलाई थाना में हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही