Search

 
 
 

हजारीबाग : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत

 
Hazaribagh : हजारीबाग सदर अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान विष्णुगढ़ खेरना निवासी सुनीता कुमारी के रूप में की गई. दरअसल महिला को प्रसव कराने को लेकर विष्णुगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह 7:00 बजे भर्ती कराया गया था. जहां प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद महिला को हजारीबाग के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां दो घंटे इलाज के बाद महिला की मौत हो गई. मृतका के पिता कुशलाल महतो ने सदर अस्पताल पर आरोप लगाया कि यहां डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी का इलाज तुरंत शुरू कर दिया जाता, तो उनकी बेटी बच जाती. लेकिन प्रक्रिया में उलझाकर अस्पताल में एक घंटे के बाद इलाज शुरू किया गया. इसे भी पढ़ें: एमजीएम">https://lagatar.in/radio-frequency-ablation-machine-will-be-purchased-in-mgm-medical-college/">एमजीएम

मेडिकल कॉलेज में खरीदी जायेगी 97 लाख की रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन मशीन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही