Search

 
 
 

हजारीबाग :ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम कर प्रदर्शन

 
बड़कागांव-केरेडारी मुख्य मार्ग पर नो एंट्री के बावजूद कोयला ढोने वाले ट्रक व हाइवा का हो रहा परिचालन Keredari, Hazaribagh: हजारीबाग से बड़कागांव-केरेडारी मुख्य मार्ग पर बुधवार को भदईखाप चौक के पास 12 चक्का ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया. घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद डेढ़ साल के बच्चे को गंभीर चोट आई है. मृतका की पहचान निरी गांव निवासी राजेंद्र गंझू की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हजारीबाग-केरेडारी मार्ग को जाम कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद ग्रामीण पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. लोगों का कहना था कि ट्रक चालक नशे की हालत में था. इस मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक के बावजूद खाली ट्रकों का तेज गति से परिचालन होता है. वहीं, आसपास घनी आबादी होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. माह-दो माह में इन वाहनों की चपेट में आकर कई लोगों की जान चली जाती है. बीते माह 6 जनवरी को केरेडारी में सड़क हादसे में ट्रक ने एक स्कूली छात्र को मौत की नींद सुला दिया था. घटना के बाद ग्रामीणों ने घंटों सड़क मार्ग अवरुद्ध कर इस मार्ग से भारी वाहनों का परिचालन का विरोध किया था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-woman-injured-after-falling-from-bike-on-dilapidated-road-demand-for-repair/">हजारीबाग

: जर्जर सड़क पर बाइक से गिरकर महिला घायल, मरम्मति की मांग

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटाया

बड़कागांव 14 माइल बाइपास रोड के पास बड़कागांव पुलिस 24 घंटे सड़क मार्ग की निगरानी रखती है. इसके बावजूद भारी वाहन लेकर चालक केरेडारी कैसे पहुंच जाते हैं, यह बड़ा सवाल है. खाली ट्रक एवं हाइवा जो टंडवा के मगध आम्रपाली परियोजना से कोयला लेकर कुजू, गोला रेलवे साइडिंग एवं रामगढ़ के कई फैक्टरियों में कोयला अनलोड कर वापस लौटने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र बड़कागांव एवं केरेडारी सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में हमेशा इस मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-land-mafia-anand-mahato/">रांची

पुलिस ने भू-माफिया आनंद महतो को किया गिरफ्तार

2019 में तत्कालीन डीसी ने लगाई थी नो एंट्री

वर्ष 2019 में तत्कालीन डीसी रविशंकर शुक्ला ने इस मार्ग पर पूर्ण रूप से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाया गया था. इसके बावजूद नो इंट्री को धत्ता बताते हुए केरेडारी व बड़कागांव थाना के बगल से लगातार हाइवा, ट्रक एवं अन्य भारी वाहनों का परिचालन बेरोक-टोक जारी है. इससे आए दिन नो एंट्री के बावजूद इस मार्ग पर दर्जनों दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस संबंध में अंचल प्रशासन से जिला प्रशासन तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की बात करता है, लेकिन आज तक यह आश्वासन हवा-हवाई ही साबित हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही