Hazaribagh : हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड स्थित मारुमातू में शनिवार को हुए वज्रपात में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान मुरूमातु निवासी किशोरी गंझू की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला आम के बगीचे में काम कर रही थी. इसी बीच शनिवार देर शाम अचानक वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-peace-committee-meeting-organized-regarding-ram-navami/">चाकुलिया
: रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित [wpse_comments_template]
हजारीबाग : वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत

Leave a Comment