Search

 
 
 

हजारीबाग : ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, प्रगति नर्सिंग होम पर लगे कई आरोप

 

बड़कागांव के विभिन्न नर्सिंग होम में आए दिन लोगों की जा रही जान, विभाग मौन

Hazaribagh : बड़कागांव ब्लॉक मोड़ स्थित कांग्रेस ऑफिस के बगल में संचालित प्रगति नर्सिंग होम में ऑपरेशन में लापरवाही की वजह से एक महिला की जान चली गई. मृतका अंजली कुमारी चतरा जिले के खदिया-मिसरोल से अपने मायके सांढ-छपरेवा आई थी. प्रसव पीड़ा के बाद उसे प्रगति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. मंगलवार रात को डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई. हालांकि बच्चे की जान बच गयी. मृतका का यह पहला बच्चा है.  आरोप है कि महिला का ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर झोला छाप था. उसके पास एमबीबीएस की कोई डिग्री नहीं है.

पैसा देकर मामले को दबाने का आरोप

कहा जा रहा है कि घटना के बाद मामले को रफा दफा करने के लिए नर्सिंग होम के संचालक ने पीड़ित परिवार को रुपयों का लालच दिया. हालांकि जब तक मामला रफा दफा होता, उससे पहले ही स्थानीय पत्रकारों व बड़कागांव अंचलाधिकारी को इसकी सूचना मिल गई. बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम नर्सिंग होम पहुंचे, तब तक नर्सिंग होम का मालिक पीड़ित परिवार को लेकर वहां से फरार हो गया. नर्सिंग होम में मौजूद कर्मी से अंचलाधिकारी ने नर्सिंग होम संचालन से संबंधित सभी तरह के कागजात की मांग की. खबर है कि बुधवार देर शाम तक नर्सिंग होम संचालक के द्वारा सीओ के समक्ष किसी प्रकार का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. चर्चा है कि प्रगति नर्सिंग होम के बगल में ही एक अवैध अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र भी संचालित है, जहां पर अंजली कुमारी ने अल्ट्रासाउंड करवाई थी. बताते चलें कि जिस नर्सिंग होम में यह घटना घटी, वहां से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बड़कागांव अंचल कार्यालय, बड़कागांव थाना तथा 700 मीटर की दूरी पर बड़कागांव उप स्वास्थ्य केंद्र स्थित है. लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. न ही थाना में किसी प्रकार का मामला दर्ज किया गया है.वहीं इस मामले को लेकर चिकित्सा प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सीओ साहब का आदेश आया है, जांच की जाएगी. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-killed-wife-packed-her-body-in-an-ice-box-and-threw-it-in-the-river/">बिहारः

पत्नी की हत्या के बाद बर्फ के डिब्बे में पैक कर शव नदी में फेंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही