Search

 
 
 

हजारीबाग : जर्जर सड़क पर बाइक से गिरकर महिला घायल, मरम्मति की मांग

 
Tatijharia, Hazaribagh: नेशनल हाईवे-522 के पंडवा नदी पुल के पास बुधवार को सड़क हादसे में महिला घायल हो गई. घायल महिला झरपो निवासी अर्जुन राणा की पत्नी सपना देवी है. विष्णुगढ़ से टाटीझरिया आने के दौरान हादसे में वह घायल हो गई. यहां सड़क काफी जर्जर हालत में है. आए दिन बाइक सवार यहां गिरकर घायल हो जाते हैं. सड़क पर गड्ढे होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरकर घायल हो जा रहे हैं. बुधवार को हुए दुर्घटना में महिला के माथे पर चोट लगी है. ग्रामीण चिंतामन महतो, सुरेंद्र महतो, मनोज महतो व अन्य स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से महिला को विष्णुगढ़ अस्पताल भेजा. ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को ठीक करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-land-mafia-anand-mahato/">रांची

पुलिस ने भू-माफिया आनंद महतो को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही