Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : महिला की हत्या कर पानी में फेंका, रविवार दोपहर से थी लापता

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव पंचायत के बसरिया गांव में महिला की हत्या कर दी गई है. हत्या कर अपराधियों ने महिला के हाथ, पैर और कमर में रस्सी बांधकर पानी में फेंक दिया है. जिसका शव सोमवार को कुएं से बरामद हुआ है. महिला का एक आंख फोड दिया गया है. आंख से खून निकला हुआ है. महिला की पहचान कलावती देवी पति प्रसादी यादव के रूप में की गई है. वह पंचमाधव की रहने वाली थी. इसे भी पढ़ें - कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-mirror-installed-in-dibor-meghatari-valley-accidents-will-come-down/">कोडरमा

: दिबोर मेघातरी घाटी में लगाया गया मिरर, दुर्घटनाओं में आयेगी कमी!

रविवार दोपहर से थी लापता 

जानकारी के मुताबिक महिला रविवार की दोपहर में अपने घर से खेत में अरहर की गांठ लाने गई थी. इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी. परिजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नही चला. इसी दौरान सोमवार की सुबह फिर खोजबीन शुरू हुई. जिसके बाद बसरिया में एक कुएं में सुबह साढ़े पांच बजे महिला का शव देखा गया. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें - लाल">https://lagatar.in/share-market-opened-on-red-mark-sensex-fell-581-points-nifty-slipped-below-17-thousand/">लाल

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 581 अंक टूटा, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसली

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया

सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया. स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाये. इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी जाये. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-person-was-beaten-up-in-a-land-dispute-the-police-did-not-write-a-complaint-then-the-victim-filed-a-complaint-online/">बोकारो

: जमीन विवाद में एक व्यक्ति की पिटाई, पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत, तो पीड़ित ने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही