Search

 
 
 

हजारीबाग: महिला को पति के शव का इंतजार, सुने सरकार

 
Hazaribagh: मलेशिया से मेरे पति का शव मंगवा दीजिए सरकार. विष्णुगढ़ महिला की यह करुण पुकार है. मृतक दुलारचंद महतो की पत्नी यशोदा देवी का कहना है कि उनके पति की मौत कंपनी की लापरवाही से हुई है. मौत को लगभग एक सप्ताह हो गए, लेकिन अभी तक उनका शव मलेशिया में पड़ा है. इसलिए वह सरकार से अपील करती है कि उनके पति का शव जल्द से जल्द वापस लाया जाय. मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी सीता कुमारी (22), कंचन कुमारी (19) और पुत्र सुंदर कुमार हैं. इसे भी पढ़ें–  ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-after-trusss-resignation-again-in-the-race-for-the-post-of-pm-boris-johnson-and-rishi-sunak/">ब्रिटेन

: ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम पद की रेस में फिर बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक, पेनी मोर्डौंट भी कतार में दरअसल हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदखारो निवासी दुलारचंद महतो का शव पिछले एक सप्ताह से मलेशिया में पड़ा है. उसकी मौत 16 अक्तूबर को मलेशिया में हो गई थी. मृतक का शव मांगने के लिए परिजन कंपनी से लेकर सरकार तक गुहार लगा रहे हैं. लेकिन एलएनटी कंपनी की ओर से कोई सार्थक जवाब नहीं मिला है. इससे पूरा परिवार परेशान है. प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली मृतक परिवार से मिलकर परिवार को ढांढ़स बंधाया. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि कंपनी से उचित मुआवजा दिलाने और शव को वतन लाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने सरकार से अपील करते हुए उचित मुआवजे के साथ शव को जल्द भारत लाने की मांग की है, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके. इसे भी पढ़ें–  उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-pm-modi-reaches-kedarnath-temple-offers-prayers-performs-rudrabhishek-to-lord-shiva/">उत्तराखंड

: प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना की, भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही