Search

 
 
 

हजारीबाग: इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का किया स्वागत

 
Hazaribagh: एके इंटरनेशनल में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें इनरव्हील क्लब ऑफ हजारीबाग एंड इनरव्हील क्लब ऑफ युवा हजारीबाग ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉक्टर रीता झा का स्वागत किया. इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा रजनी कुमारी व युवा अध्यक्षा पुनीत कौर ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीता झा का स्वागत गुलदस्ता व मोमेंटो देकर किया. दोनों विंग की सेक्रेटरी रीता लाल व सरिता खंडेलवाल ने गुलदस्ता व उन्हें मोमेंटो भेंट किया. सदस्यों ने स्वागत गीत गाया. डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉक्टर रीता झा ने अपने स्वागत भाषण में कई महत्वपूर्ण जानकारी क्लब की महिलाओं के साथ साझा कीं. इसे भी पढ़ें- नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-interrogation-of-sonia-gandhi-continues-in-ed-office-congress-mps-march-rahul-sitting-on-dharna-detained-by-police/">नेशनल

हेराल्ड केस: ईडी कार्यालय में सोनिया गांधी से पूछताछ जारी, कांग्रेस सांसदों ने मार्च निकाला, धरने पर बैठे राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया
हजारीबाग क्लब की ओर से उनके स्वागत के लिए उन्होंने तहेदिल से सभी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यहां की क्लब की मेंबर में एक नया जोश, उमंग व उत्साह देखने को मिल रहा है. यह क्लब को ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा. यह बेहतर संकेत है. उन्होंने डिनर के बाद सदस्यों के साथ बैठकर यहां की सारी गतिविधियों की जानकारी ली. साथ ही आने वाले दिनों में कार्यक्रम की तैयारियां क्लब की सेक्रेटरी के साथ साझा कीं. फिर गोशाला भ्रमण कर वह हजारीबाग से जमशेदपुर रवाना हो गईं. उन्होंने यहां की गोशाला की जमकर तारीफ की और कहा कि झारखंड में ऐसी गोशाला बहुत ही कम देखने को मिलती है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही