Search

 
 
 

हजारीबाग : ग्रामीणों को दिये गये ऊनी कपड़े

 
Barkatha: मानव विकास के तत्वावधान में गूंज संस्था के सहयोग से बरकट्ठा प्रखंड के गांव मेरमगड्डा में विकास कार्य किये गये. दो तालाबों की मरम्मति और एक रोड मरम्मति का कार्य, डुमरडीहा में एक रोड मरम्मति का कार्य, ग्राम धोबारी के टोला लसकरी में चेकडैम का निर्माण, ग्राम लगनवा के झंडवाटांड टोला में भी एक रोड मरम्मति का कार्य और ग्राम गोरहर के सिमरातरी टोला में एक रोड मरम्मति का कार्य किया गया. इसके बाद गूंज संस्था के सहयोग से मानव विकास द्वारा श्रमदान के एवज में सभी श्रमदानों को उपहार के तौर पर कंबल और ऊनी कपड़ों वाला एक-एक किट दिये गये. संस्था मानव विकास के सचिव बीरबल प्रसाद ने गांव वालो को बताया कि ऐसे ही अपने गांवों के उत्थान के लिए काम करें. कीट मिलने के बाद गांव वाले खुश थे. किट वितरण के दौरान संस्थाकर्मी राहुल कुमार, रोबिन कुमार, अंजू देवी, दुर्गा सिंह, रोहित टुडू समेत ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हमारे">https://lagatar.in/our-students-will-also-learn-japanese-culture-and-language-vice-chancellor/">हमारे

छात्र जापानी संस्कृति व भाषा भी सीखेंगे: कुलपति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही