Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मादक पदार्थों की रोकथाम पर कार्यशाला समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : मादक पदार्थों के सेवन और रोकथाम के लिए बुधवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जेएसएलपीएस हजारीबाग की ओर से पैराडाइस रिसोर्ट में किया गया.कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाव एवं लोगों में कानूनी जागरूकता देना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग गौरव खुराना एवं सब इंस्पेक्टर अमित द्विवेदी शामिल हुए. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के अंतर्गत कार्यरत जेंडर सीआरपी दीदीयों को एनडीपीएस एक्ट की विस्तृत कानूनी जानकारी दी गई. वहीं नशे के कारण महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा एवं अत्याचार की रोकथाम पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस हजारीबाग, साइट सेवर एवं सड़क सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-encroachment-being-done-on-non-majrua-khas-land-in-chauparan/">हजारीबाग

: चौपारण में गैर मजरूआ खास जमीन पर किया जा रहा अतिक्रमण समेत 3 खबरें
दूसरी खबर

खाद्य प्रतिष्ठानों व रेस्तरां में खाद्य पदार्थों का निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/food-sefty_664-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Hazaribagh :  त्योहार के मद्देनजर बुधवार को शहर के मिठाई व अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में गुणवत्ता की जांच की गई. उपायुक्त नैंसी सहाय और अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जायसवाल के संयुक्त निर्देशन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न दुकानों और रेस्तरां की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों का सैंपल का संग्रह किया. जांच के क्रम में उन्होंने प्रतिष्ठानों में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, जिससे बाज़ार में नकली व कम गुणवत्ता वाले भोज्य पदार्थों का चलन बढ़ने की संभावना प्रबल हो जाती है. इसी के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से व्यापक अभियान चलाकर इस प्रकार के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-champai-said-marandis-sankalp-yatra-flopped-ganeshs-reply-champai-has-become-stubborn-now-there-is-a-need-for-retirement/">आदित्यपुर

: मंत्री चम्पई बोले- मरांडी की संकल्प यात्रा फ्लॉप, गणेश का जवाब – चम्पई सठिया गए, अब रिटायरमेंट की जरूरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही