Search

 
 
 

हजारीबाग: अन्नदा कॉलेज में मशरूम की खेती पर कार्यशाला

 
Hazaribagh : हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज के बायोटेक विभाग ने मशरूम कल्टीवेशन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. जिसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. बायोटेक विभाग की प्राध्यापिका अनुभा और प्रेरणा तथा कृषि विज्ञान केंद्र के मशरूम विशेषज्ञ गोपाल प्रसाद ने मिल कर विद्यार्थियों को मशरूम कल्टीवेशन की तकनीक के बारे में बताया. विभाग के समन्वयक डॉ. जेपी सान्याल ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों में उत्साहवर्द्धन होता है. कार्यक्रम में कार्यकारी प्रो. इंचार्ज डॉ सुभाष, बॉटनी की विभागाध्यक्ष डॉ मीना श्रीवास्तव, जूलॉजी विभाग के आकाश गोराई, कमल किशोर और प्रीतम चक्रवर्ती उपस्थित थे. डॉ सुभाष ने कहा कि मशरूम कल्टीवेशन से बच्चों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और इस तकनीक से मशरूम बनाना काफी आसान है. अन्नदा के प्रिंसिपल डॉ नीलमणि मुखर्जी ने बायोटेक विभाग को इस तरह के कार्यक्रम के लिए बधाई दी.
इसे भी पढ़ें-टीबी-कुपोषण">https://lagatar.in/female-prisoner-serving-life-sentence-suffering-from-tb-malnutrition-dies-in-rims/">टीबी-कुपोषण

पीड़ित उम्रकैद की सजा काट रही महिला कैदी की रिम्स में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही