Search

 
 
 

हजारीबाग : बांटे गए अयोध्या से आया पूजित अक्षत, विधायक भी हुए शामिल

 
Vishnugarh : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आये पूजित अक्षत का शुक्रवार को वितरण किया. विष्णुगढ़ प्रखंड में राम मंदिर की तस्वीर और पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र घर-घर बांटे गए. मांडू के भाजपा विधायक जेपी पटेल भी इसमें शामिल हुए. विष्णुगढ़ की बड़ी आबादी को देखते हुए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टोलियों में बंटकर अक्षत का वितरण किया. गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ता अक्षत वितरण के लिए निकले. इसमें महिलाएं अक्षत भरे कलश को सिर पर लेकर चल रही थीं. इसकी शुरुआत सुबह दस बजे से करोंज मोड़ हनुमान मंदिर तथा रमुआ राम मंदिर से एक साथ हुई. राम मंदिर से निकले रामभक्त भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे. वहीं भगवान श्री राम, जानकी व लक्ष्मण के वेशधारी आगे थे. अक्षत वितरण में आरएसएस स्वयंसेवक साथ थे. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-elephant-died-after-falling-into-the-well-for-40-hours-villagers-said-negligence/">चांडिल

: 40 घंटे से कुआं में गिरे हाथी की मौत, ग्रामीणों ने कहा लापरवाही
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही