Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 21 मार्च को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में योग फिटनेस

Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र एवं योगमित्र फिटनेस के संयुक्त तत्वावधान में 21 मार्च को विशाल योग फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विनादिनी पार्क में प्रातः 6:30 से प्रारंभ होगी. यह जानकारी विभावि योग केंद्र के निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह ने दी. कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से बताते हुए दुबई से आई संघमित्रा सिंह ने कहा कि लगभग डेढ़ घंटे के सत्र में स्वस्थ जीवन संस्कृति अपनाने से संबंधित जानकारी दी जाएगी. इस दौरान योग के साथ-साथ आधुनिक जुंबा एवं अन्य फिटनेस पद्धतियों की मिश्रित प्रस्तुति होगी. उन्होंने इसे फ्यूजन योग कहा जो आज की तारीख में पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sexually-exploited-for-four-years-on-the-pretext-of-marriage-refused-to-marry-when-she-became-pregnant/">धनबाद

: शादी का झांसा दे चार साल तक किया यौन शोषण, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा

फ्यूजन योग आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय : संघमित्रा सिंह

उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों के अतिरिक्त मुख्यालय स्थित सभी विभाग के शिक्षक विद्यार्थी एवं कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है. जिनके पास योग मैट है उन्हें उसे लेकर आने को कहा गया है. कार्यक्रम के लिए ड्रेस कोड का निर्धारण किया गया है. आग्रह किया गया है कि यदि संभव हो तो काला रंग का ढीला-ढाला लोअर एवं सफेद या हल्के रंग के टी-शर्ट में आएं. पहले पहुंचने वाले 100 अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा योग मैट उपलब्ध कराया जाएगा. मंगलवार को इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा विश्वविद्यालय के योग केंद्र में की गई. इस अवसर पर योग केंद्र के योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह के अलावे योग केंद्र के वर्तमान एवं पूर्ववर्ती छात्र अच्छी संख्या में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-दुर्घटना">https://lagatar.in/first-duty-is-to-save-the-person-injured-in-the-accident-secretary/">दुर्घटना

में घायल व्यक्ति को बचाना पहला फर्ज : सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही