Search

 
 
 

हजारीबाग: युवा पशुप्रेमी ने आवारा कुत्तों से बचाई जर्मन शेफर्ड की जान

 
Hazaribagh : हजारीबाग स्थित ओकनी के युवा पशुप्रेमी सन्नी सिन्हा ने रविवार की देर रात आवारा कुत्तों से एक जर्मन शेफर्ड डॉग की जान बचाई. दरअसल जर्मन डॉग घर से बिछड़कर 21 मई की रात करीब 11.30 बजे झंडा चौक पर आ गया था. जहां आधा दर्जन आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया. रास्ते से गुजर रहे सन्नी ने जब यह देखा, तो उसने जर्मन शेफर्ड की मदद की. उन्होंने किसी तरह आवारा कुत्तों के झुंड को वहां से भगाया और जर्मन शेफर्ड को उठाकर उसे अपने साथ ले गए. फिर उसे सर्पमित्र के नाम से प्रसिद्ध अपने एक दोस्त एम गोपाल आर्ट को सुपुर्द कर दिया. पूर्व वार्ड कमिश्नर सह रामनवमी संरक्षण समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा के पुत्र सन्नी सिन्हा ने जर्मन शेफर्ड डॉग के मालिक से अपील की है कि वह मंडई स्थित एम गोपाल आर्ट से मोबाइल (9835979083) पर संपर्क कर अपने जर्मन शेफर्ड डॉग को ले जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-injured-worker-dies-during-treatment-workers-uproar-on-demand-for-employment/">धनबाद

: घायल कर्मी की इलाज के दौरान मौत, नियोजन की मांग पर मजदूरों का हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही