Barhi : टॉल टैक्स में 10 फीसदी वृद्धि और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष प्रकाश यादव के नेतृत्व में रसोईया धमना टॉल गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए टॉल गेट को जाम कर दिया. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस प्रदर्शन में कोडरमा, बरही, हजारीबाग और बड़कागांव विधानसभा के सैकड़ों यूथ कांग्रेसी शामिल थे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला यादव और यूथ कांग्रेस प्रभारी मेहुल शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :शाहनवाज">https://lagatar.in/shahnawazs-target-on-nitish-said-whose-government-is-responsible-for-the-riots-in-bihar/">शाहनवाज
का नीतीश पर निशाना, कहा-बिहार में जिसकी सरकार दंगा के लिये वही जिम्मेदार
झंडा जलाने का मामला : 8 अप्रैल के रांची बंद को केंद्रीय सरना समिति का समर्थन
का नीतीश पर निशाना, कहा-बिहार में जिसकी सरकार दंगा के लिये वही जिम्मेदार
केंद्र सरकार की तानाशाही बढ़ती जा रही- विधायक
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. जनहित को नजरंदाज कर कई फैसले लिए जा रहे हैं. डीजल वृद्धि और मंहगाई से वाहन मालिक पहले से ही परेशान हैं और फिर टॉल टैक्स में 10 फीसदी की वृद्धि असहनीय हो गई है. केंद्र सरकार पूंजीपतियों को बसाने और गरीबों को हटाने में लगी है. इसके खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होती है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ग्रहण लग गया है, यही कारण है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को संसद में बोलने से रोका गया और साजिश के तहत उनकी सदस्यता समाप्त कर जेल भेजने की रणनीति तय की गई. इसे भी पढ़ें :सरना">https://lagatar.in/sarna-flag-burning-case-central-sarna-committee-supports-ranchi-bandh-on-8th-april/">सरनाझंडा जलाने का मामला : 8 अप्रैल के रांची बंद को केंद्रीय सरना समिति का समर्थन
Leave a Comment