Search

 
 
 

हजारीबाग: कुआं में गिरने से युवक की मौत

 
Hazaribagh : चौपारण -प्रखंड के जगदीशपुर गांव में 25 साल के युवक संजीत कुमार यादव की मौत कुआं में गिरने से हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही चौपारण थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि संजीत कुमार यादव रात में अपने घर पर सो रहा था, थोड़ी देर बाद वह उठा और घर से बाहर निकल गया. घर के बगल में मौजूद कुएं के पास पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गया. घर वालों ने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी जिसके बाद युवक को बाहर निकाला गया. लेकिन तबतक युवक की मौत हो गई थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. इसे भी पढ़ें:  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-passengers-saved-a-young-man-trying-to-jump-into-kharkai-river/">आदित्यपुर

: खरकई नदी में कूदने का प्रयास कर रहे युवक को राहगीरों ने बचाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही