Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Hazaribagh: हजारीबाग के झंडा चौक पर सड़क दुर्घटना में रंजीत कुमार की मौत हो गई. बताया जाता है कि वह घर से रात में 12:30 बजे निकला था. इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि सड़क दुर्घटना इतनी भायवह थी कि शव दो टुकड़ों में बंट गया. देर रात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सुबह घरवाले उसकी तलाश में निकले, तो पता चला कि झंडा चौक पर बीती रात सड़क दुर्घटना में किसी की मौत हो गई थी. जब शव की पहचान की गई, तो वह कानी बाजार मुनका बगीचा गली निवासी रंजीत कुमार निकला. मृतक मिक्चर पैकिंग करने का काम करता था और उसका उसका भाई कुक है. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. जानकारी के अनुसार प्रशासन ने तीन लाख रुपए मुआवजा देने का आश्वासन दिया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को झंडा चौक को आधे घंटे तक जाम कर दिया. फिर प्रशासन की पहल पर जाम हटाया गया. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mukhiya-sangh-came-out-in-protest-against-mazgaon-police-station-in-charge-complained-to-dc-sp/">चाईबासा

: मझगांव थाना प्रभारी के विरोध में उतरा मुखिया संघ, डीसी-एसपी से की शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही