Search

 
 
 

हजारीबाग : रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना चाहते युवा

 
नियोजन पदाधिकारी ने साझा की अभ्यर्थियों की स्थिति की जानकारी नियोजन के लिए आवेदकों को अपने निवास स्थान पर ही चाहिए काम युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देना सरकार के लिए बनती जा रही बड़ी चुनौती युवाओं की काउंसिलिंग भी कर रहे पदाधिकारी, नौकरी देने के लिए ऑफर भी दे रही कंपनियां Gaurav Prakash Hazaribagh : हजारीबाग के युवा बाहर रोजगार पाने को लेकर इच्छुक नहीं है. उन्हें अपने शहर में ही रोजगार चाहिए. इस कारण नियोजन कार्यालय हजारीबाग भी परेशान है. हजारीबाग में सेवा दे रहीं नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास बताती हैं कि आवेदकों को घर में ही रोजगार चाहिए. कंपनी उन्हें जब महानगरों में बुलाती है और प्लेसमेंट देती है, तो अभ्यर्थी जाने से मना कर देते हैं. आवेदकों को हजारीबाग में ही उनके घर पर ही रोजगार चाहिए. उन्होंने बताया कि गुजरात कि कंपनी जुडूकी मोटर्स में ₹25000 में हजारीबाग के युवक-युवतियों को रोजगार दिया गया. लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया. यह सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. इसे भी पढ़ें :सुरक्षा">https://lagatar.in/rajeev-ranjan-mishra-met-ranchi-ssp-regarding-security-arrangements/">सुरक्षा

व्यवस्था को लेकर रांची एसएसपी से मिले राजीव रंजन मिश्रा

हजारीबाग में रोजगार की बहुत अधिक संभावना नहीं

उनका यह भी कहना है हजारीबाग में रोजगार की बहुत अधिक संभावनाएं नहीं हैं. अगर किसी को रोजगार चाहिए, तो उसे महानगरों की ओर रुख करना ही होगा. आवेदकों के दिलो-दिमाग में यह बात है कि उन्हें बाहर नहीं जाना है. आजकल के युवाओं को कम समय में अधिक पैसा कमाने का भी जुनून देखने को मिल रहा है. यह भी उन्हें रोजगार से दूर कर रहा है. उनका यह भी कहना है कि इसके लिए पदाधिकारी युवाओं की काउंसिलिंग भी करते हैं. यही नहीं जब भी प्लेसमेंट कंपनी आती है, तो युवाओं को बुलाया भी जाता है. उनके अनुभव के आधार पर उन्हें रोजगार के लिए ऑफर भी किया जाता है. इसके बावजूद अभ्यर्थियों में उत्साह नहीं दिख रहा है.

समय-समय पर रोजगार मेला का आयोजन

हाल के दिनों में ही नोएडा से प्रेरणा ग्रुप में भर्ती कैंप भी लगाया था और उस भर्ती कैंप में भी यही समस्या देखने को मिली है. राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में नियोजन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड नियोजनालय ने हजारीबाग में कई बार सूचना जारी की है. समय-समय पर रोजगार मेला का भी आयोजन किया जाता है. झारखंड सरकार के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी हजारीबाग आने पर रोजगार के लिए कई बार कहा है कि सरकार झारखंड के बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छे वेतन दिलवाने के लिए काम कर रही है. युवाओं को भी सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/six-kilos-of-opium-worth-about-three-lakhs-seized-in-chauparan-and-chatra/">चौपारण

और चतरा में करीब तीन लाख मूल्य के छह किलो अफीम जब्त

नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह

दूसरी ओर नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास ने आवेदकों से अपील की है कि विभाग अनुभव के आधार पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार देने के लिए प्रयासरत है. अभ्यर्थियों को भी योजना का लाभ लेना चाहिए. जो भी आवेदक निबंधित होकर बड़े राज्यों में जाकर काम कर रहे हैं, वे सुरक्षित भी हैं. समय पर उन्हें वेतन भी दिया जाता है. इस कारण अधिक से अधिक युवा सरकार की योजनाओं का लाभ लें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही