Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : गोली मारकर युवक को किया घायल, रिम्स रेफर

Hazaribagh : हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र स्थित पुराना बस स्टैंड के समीप अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार की अहले सुबह गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया. घायल की पहचान बड़ा बाजार निवासी गौरव वर्मा पिता : मनोज वर्मा के रूप में हुई है. घायल गौरव को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया. इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 83/23 दर्ज किया गया है. बताया गया है कि पुराना बस स्टैंड के समीप गौरव वर्मा और उसके कुछ चार-पांच दोस्त होली की देर रात को पार्टी मना रहे थे. पार्टी मनाने के दौरान ही पीछे से एक व्यक्ति आया और गोली मारकर गौरव वर्मा को घायल कर दिया. गोली चलाने वाला व्यक्ति फायर कर फरार हो गया. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इस मामले को लेकर पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : अभ्यर्थियों">https://lagatar.in/allegation-of-candidates-violation-of-reservation-roster-in-teacher-appointment/">अभ्यर्थियों

का आरोपः शिक्षक नियुक्ति में हो रहा आरक्षण रोस्टर का उल्लंघन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही