Search

 
 
 

हजारीबाग : नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

 
Hazaribagh: कोर्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान भुईयां टोली निवासी प्रवीण कुमार पासवान के रूप में की गई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया गया है कि आरोपी युवक नाबालिग को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था. इस संबंध में नाबालिग के घर वालों ने लिखित आवेदन देकर कोर्रा थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से आरोपी युवक को नया बस स्टैंड हजारीबाग से पकड़ा. उसके पास से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया गया. कार्रवाई में अनुसंधानक एसआई रोशन कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-co-of-15-areas-of-the-state-including-ormanjhi-changed-notification-issued/">BREAKING:

ओरमांझी समेत राज्य के 15 अंचलों के CO बदले, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही