Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग यूथ विंग ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों संग मनाई होली

Hazaribagh : हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों संग होली मनाई. हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी और सदस्य शुक्रवार को शहर के दीपूगढ़ा स्थित ओल्ड ऐज होम पहुंचे. यहां बुजुर्गों के बीच प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फल, जूस, हॉरलिक्स, मिक्चर, बिस्कुट, दूध समेत कई जरूरत के सामानों का वितरण किया. इसके बाद होली के गीत पर बुजुर्गों संग खूब थिरके और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर धूमधाम से होली मनाई. वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने यूथ विंग के सदस्यों को खूब आशीर्वाद दिया. बुजुर्गों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आप सभी दीर्घायु हो, हमेशा सेवा का कार्य करते रहें, अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करें, हम सभी ईश्वर से यही कामना करते हैं. कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित वैली क्युएटी कमांडो विवेक तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए. मंच संचालन कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल ने किया. इसे भी पढ़ें : दारोगा">https://lagatar.in/ed-got-information-from-the-mobile-chat-of-inspector-meera-singh-regarding-transfer-of-ips-to-sand-smuggling/">दारोगा

मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही