Search

 
 
 

हजारीबाग: यूथ विंग ने डीसी-एसपी को किया सम्मानित

 
Hazaribagh: यूथ विंग के सदस्यों ने शनिवार को डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चोथे को सम्मानित किया. दुर्गा पूजा में जिला प्रशासन के सराहनीय योगदान के लिए यूथ विंग ने अधिकारियों को सम्मानित किया. यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया. वहीं पूजा के दौरान कटकमसांडी में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों के इलाज में भी दोनों अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई.
इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
इसी सराहनीय सेवा को लेकर शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग ने डीसी नैंसी सहाय के कार्यालय कक्ष में माता रानी की तस्वीर, फूलों का गुलदस्ता व मिठाई देकर उन्हें सम्मानित किया. वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे को उनके आवासीय कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया. डीसी और एसपी ने यूथ विंग का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि प्रशासन हर वक्त जनता की सेवा के लिए तत्पर है. मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल और कार्यकारिणी सदस्य डॉ वी वेंकटश मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही