Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग यूथ विंग ने फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रूपाली भूषण को किया सम्मानित

Hazaribagh : तरंग ग्रुप के बाद अब हजारीबाग यूथ विंग ने फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रूपाली भूषण को सम्मानित किया. जैन मंदिर रोड स्थित संस्कार इनक्लेव में समारोह आयोजित कर शहर की बेटी रूपाली भूषण का स्वागत व सम्मान किया गया. सर्वप्रथम हजारीबाग यूथ विंग के कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल की मां शारदा खंडेलवाल ने रूपाली भूषण को भगवा गमछा भेंटकर उन्हें सम्मानित किया. फिर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता एवं मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया. रूपाली भूषण के साथ उनकी नानी और मां भारती भूषण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं. यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने रूपाली को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हजारीबाग की हर बेटियों का मार्गदर्शन करें, ताकि वे लोग भी अपना मुकाम हासिल कर पाएं. मौके पर यूथ विंग के उपाध्यक्ष विकाश केसरी, सचिव संजय कुमार, विकाश तिवारी, प्रणीत जैन, प्रिंस कसेरा, विनिता खंडेलवाल, सोनाली खंडेलवाल, केशव सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मोतिहारी">https://lagatar.in/26-deaths-due-to-spurious-liquor-in-motihari-6-policemen-suspended/">मोतिहारी

में जहरीली शराब से अबतक 26 की मौत, 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही