Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: यूथ विंग के सदस्य ने किया रक्तदान, महिला की बची जान

Hazaribagh: जब तीन दिवसीय दीपोत्सव के महापर्व के धनतेरस की देर शाम लोग सामान की खरीदारी में व्यस्त थे, वहीं यूथ विंग के सदस्य एक महिला की जान बचाने में लगे थे. दरअसल शहर के सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले यूथ विंग के कोषाध्यक्ष रीतेश खंडेलवाल के पास सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का फोन आया. उन्होंने बताया कि कटकमदाग क्षेत्र अंतर्गत हाथामेढ़ी निवासी मिथिलेश कुमार की धर्मपत्नी किरण कुमारी (19 वर्ष) को रक्त की जरूरत है. इसे भी पढ़ें–  डीजीपी">https://lagatar.in/dgp-neeraj-sinha-and-dg-anurag-gupta-released-the-book-ready-reference/">डीजीपी

नीरज सिन्हा और डीजी अनुराग गुप्ता ने पुस्तक रेडी रेफरेंस का किया विमोचन    
बताया कि महिला को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार की देर रात्रि भर्ती कराया गया था. वहां शनिवार को चिकित्सकों ने महिला के परिजनों को रक्त उपलब्ध कराने की बात कही. परिजनों ने विधायक के मीडिया प्रतिनिधि से संपर्क कर रक्त उपलब्ध करवाने का आग्रह किया. यूथ विंग के कोषाध्यक्ष ने रक्तदाता मटवारी निवासी संजीव मांझी से संपर्क किया. संजीव ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई. इस मौके पर यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने रक्तदाता संजीव मांझी के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है. वह सदैव सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहे हैं. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-worship-ramlala-virajman-this-evening-ayodhya-will-be-lit-with-18-lakh-lamps/">पीएम

मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही