Search

 
 
 

हजारीबाग : यूथ विंग ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

 
घटना हमारे मनो मस्तिक को झकझोर देती है :- करण जायसवाल Hazaribagh: यूथ विंग ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की पांचवीं बरसी पर स्मारक स्थल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. हजारीबाग यूथ विंग ने इसे बलिदान दिवस के रूप में मनाया. शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीद हुए जवानों को नमन किया. मौजूद सभी लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाये. मौके पर यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव संजय कुमार, सहसचिव डॉ. वेंकटश, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पांडे, विकास तिवारी, प्रवेक जैन, मोहम्मद ताजुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-संदेशखाली">https://lagatar.in/bjp-leader-sukant-majumdar-who-was-going-to-sandeshkhali-injured-in-clash-with-police-admitted-to-hospital/">संदेशखाली

जा रहे भाजपा नेता सुकांत मजूमदार पुलिस के साथ हुई झड़प में घायल, अस्पताल में भर्ती कराये गये

पुलवामा हमले को कभी भुलाया नही जा सकता : चंद्र प्रकाश जैन

मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि पुलवामे हमले में शहीद हुए जवानों को कभी भुलाया नही जा सकता है, इस कायराने हमले से ना जाने कितने परिवारों की खुशियां छिन गयी. मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज से पांच वर्ष पूर्व पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने कश्मीर के पुलवामे हमले में हमारे 44 जवान शहीद हो गए थे. इस आत्मघाती हमलावर पर भले ही बाद जवाब दिया गया लेकिन जब भी घटना की याद आती है तो हमारे मनो मस्तिष्क को झकझोर देती है. साथ ही वह जख्म हमारे मन में ताजा हो जातें हैं. साथ ही कहा हमारे वीर जवानों की इस शहादत को मेरा शत् शत् नमन. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-sp-met-the-family-of-the-deceased-journalist-consoled-them/">लातेहार

: एसपी ने दिवगंत पत्रकार के परिजन से की मुलाकात, बंधाया ढांढ़स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही