Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 20 सूत्री की बैठक को जिला परिषद के सदस्यों ने बताई खानापूर्ति

सवाल और योजना के बारे में बोलने पर लेटर हेड पर आवेदन देने की बात करते हैं मंत्री 20 सूत्री की बैठक के दौरान करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हजारीबाग के प्रभारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने विधायक, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ की बैठक Hazaribagh : हजारीबाग समारणालय परिसर में शुक्रवार को जिला 20 सूत्री समिति की बैठक हुई. बैठक को जिला परिषद के सदस्यों ने खानापूर्ति कहा. जिला परिषद सदस्य रेणु देवी ने कहा कि पिछली बैठक में कहा गया था कि ₹30 लाख रुपए के काम की अनुशंसा जिला परिषद सदस्य करेंगे. लेकिन आज तक लागू नहीं हुआ. दूसरी ओर इचाक की जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी ने कहा कि उनके क्षेत्र में जलमीनार बनाई जा रही है, लेकिन यह सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. इसका लाभ आम जनता को मिलने नहीं जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssss-4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जिला परिषद सदस्यों ने खोली योजनाओं की पोल

कटकमसांडी पूर्वी की जिला परिषद सदस्य मंजू नंदी ने बैठक के दौरान बताया कि पेलावल में तीन साल से बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र अधूरा है. अब यह भवन खंडहर में तब्दील हो गया है. इसकी जानकारी 20 सूत्री की बैठक में तीन बार दे चुकी हैं. लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया. जिला परिषद सदस्य आरती कौशल ने बताया कि पोटो गांव में सड़क की खराब स्थिति है. बरही में गली बन गया है, लेकिन गली में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. रोड बनाने के लिए कई बार ने कहा लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ. नाली का पानी पहले सड़क पर बहता था, अब घर तक आ जा रहा है. बैठक में अपनी समस्या रखते हैं, तो कहा जाता है कि लेटर पैड पर लिख कर दीजिए, समस्या का समाधान होगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-minor-arrested/">जमशेदपुर

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विभागीय कार्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से करें : सत्यानंद भोक्ता

दरअसल हजारीबाग प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला 20 सूत्री के अध्यक्ष सत्यानंद भोक्ता श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं जिला योजना समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा अधिकारी विभागीय कार्यों एवं जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन करें. अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय कर विभागीय कार्यों को अंजाम तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागिता बनाएं एवं समाज के निचले तबके तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं. साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को जागरूक करें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sss-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

योजनाओं को समय सीमा के अंदर एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश

समीक्षा के क्रम में ग्रामीण विकास विभाग की स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं को समय सीमा के अंदर एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर सदस्यों के द्वारा कई निमार्ण कार्य की गुणवत्ता से संबंधित शिकायत अध्यक्ष के समक्ष किया गया इस संदर्भ में अनुमण्डल पदाधिकारी सहित कार्यपालक अभियंताओं व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से टीम बनाकर गुणवत्ता की जांच करने एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

समीक्षा के क्रम में दिए गए कई निर्देश

कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा के क्रम में लाभुकों के चयन में पारदर्शिता रखने का निर्देश दिया साथ ही योजना के तहत लाभुकों से कराए गए कार्यों का लंबित भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया गया.पशुपालन विभाग को मॉनिटरिंग करने एवं किसानों को अन्य सुविधाएं दिलाने का प्रयास करने का निर्देश दिया गया. मौके पर नगर विकास विभाग की ओर से शहरी जलापूर्ति योजना के तहत बिछाये जाने वाले पाइप लाइन एवं कनेक्शन देने में लगी एजेंसी के कार्यों में तेजी लाने एवं आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर झरपो बिजली सब स्टेशन चालू करने,बरकट्ठा के परबत्ता मौजा के रैयतों को एनएच भूमि मुआवजा में हो रही देरी के मामले पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्यवय बनाकर त्वरित भुगतान का निर्देश दिया गया. मौके पर स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन की कमी को आउटसोर्सिंग के माध्यम से पूरा करने, एंबुलेंस की व्यवस्था सहित खासकर बरही में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के राहत के लिए विशेष एंबुलेंस एवं डॉक्टर की टीम तैनात करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें :होटल">https://lagatar.in/case-of-passing-the-map-of-hotel-le-lac-hc-said-rrda-officials-did-not-commit-any-conspiracy/">होटल

ली लैक का नक्शा पास करने का मामला : HC ने कहा- RRDA के अधिकारियों ने कोई षड्यंत्र नहीं किया

सदर विधायक ने वाटर एटीएम को क्रियाशील कराने का किया जिक्र

सदर विधायक ने शहरी आबादी के विभिन्न क्षेत्रों में दो करोड़ की लागत से लगे वाटर एटीएम को क्रियाशील कराने का जिक्र किया. समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जनजातिया समुदायों को अन्य समुदायों की तरह सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सभी विभाग सहानुभूतिपूर्वक एवं प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाएं.

जल नल योजना के क्रियान्वयन में बरती जा रही अनियमितताओं का उठाया मामला

बैठक में जल नल योजना के क्रियान्वयन में बरती जा रही अनियमितताओं का मामला सदस्यों ने उठाया. इस पर अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता को लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ अपने अधीनस्थों के माध्यम से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sss-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

इन योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

डीएमएफटी से हजारीबाग जिला अंतर्गत कुल 84 आंगनबाड़ी केंद्रों का 234.31 लाख की राशि से मॉडलीकरण का शिलान्यास, 200.84 लाख रुपए की लागत से 72 आंगनबाड़ी केंद्रों के मॉडलीकरण कार्य का उद्घाटन एवं 126.84 लाख रु की लागत से सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष के लक्ष्य प्रमाणीकरण कार्य का उद्घाटन प्रभारी मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं उपस्थित विधायकों ने किया.

32 लाभुकों के बीच बांटी गई तीन करोड़ से अधिक की राशि

मौके पर कुल 32 लाभुकों के बीच तीन करोड़ 86 हजार 540 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इनमें श्रम विभाग की ओर से 2,87,000 रुपए, ,गव्य विकास विभाग की ओर से 1,33,040 रुपए, कल्याण विभाग की ओर से 50,000 रुपए, जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से 22,500 रुपए, डीआरडीए की ओर से 1,43,000 रुपए, सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से दो पेंशनधारियों को पेंशन की स्वीकृति, कृषि विभाग की ओर से 1,49,000 रुपए, जेएसएलपीएस के 195 एसएचजी क्रेडिट लिंकेज को दो करोड़ 92 लाख पांच हजार की राशि दी गई.

नियोजन नीति पर फैलाया जा रहा भ्रम : सत्यानंद भोक्ता

बैठक के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड भर में 60-40 नियोजन नीति को लेकर जो बवाल हो रहा है. इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई भी आदेश निर्गत नहीं किया है. आप लोग आदेश का कॉपी हम लोगों को दिखाएं. यह सिर्फ और सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है. राज्य में तनाव पैदा करने का कारण बन रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि झारखंड के लोगों को नौकरी दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही