Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जिप सदस्य ने स्कूल चहारदीवारी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Barkatha (Hazaribagh):  राजकीय बुनियादी विद्यालय बेलकप्पी में चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास बरकट्ठा जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया ने किया. मौके पर प्रेरणा प्रिया ने कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज का विकास होता है. बिना शिक्षा के कोई भी समाज व देश आगे नही बढ़ सकता. इसलिए चाहे कितनी भी कठिन से कठिन परिस्थितियां क्यों न आ जाये अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करें. उन्होंने कहा कि विद्यालय की जमीन का चारों तरफ से अतिक्रमण हो रहा था. इसकी शिकायत मिली. आने वाले समय मे अन्य फंड से स्कूल के चारों तरफ चहारदीवारी का काम पूरा किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-wrote-a-letter-to-dc-demanding-to-provide-civic-amenities-in-babudih-lal-bhatta-area/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने डीसी को पत्र लिखकर बाबूडीह लाल भट्टा क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर बेलकप्पी उपमुखिया छत्रधारी ठाकुर ने चहारदीवारी निर्माण कार्य को सराहा. वहीं बेलकप्पी पंचायत के ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य को धन्यवाद दिया. मौके पर समाजसेवी सीके पाण्डेय, उप मुखिया छत्रधारी ठाकुर, पूर्व उप मुखिया सुरेश कुमार पाण्डेय, स्कूल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, रामजी पाण्डेय, समाजसेवी रिंकू माली, मनोज चंद्रवंशी, सुरेंद्र पाण्डेय, मनोज राणा, नंददेव कुमार,शेषनाथ सिंह, सोनू पाण्डेय,पांडु पाण्डेय, रोहित साव, अजित मोदी, ब्रह्मदेव पाण्डेय, जितेंद्र पासवान, रिंकू पासवान, सागर पासवान, राजश्रीकांत पाण्डेय, राजेश यादव, संवेदक रवि गोस्वामी एवं सुनील नाय समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-class-started-in-telco-sangeet-samaj/">जमशेदपुर

: टेल्को संगीत समाज में योग कक्षा का हुआ शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही