Search

 
 
 

हजारीबाग के 9 खिलाड़ी राज्यस्तरीय सीनियर वुशु चैंपियनशिप के लिए चयनित

 
Hazaribagh : रांची में 22-23 अप्रैल को आयोजित होनेवाली राज्यस्तरीय सीनियर महिला-पुरुष वुशु चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हजारीबाग के वुशु खिलाड़ियों का जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल हुआ. इसका आयोजन स्थल नवाबगंज स्थित आर्ष कन्या गुरुकुल परिसर में किया गया. इसमें जिले के विभिन्न स्कूल और कॉलेज के वूशु खिलाड़ियों ने भाग लिया. कई चरणों के प्रशिक्षण और फाइट के बाद विभिन्न भार वर्ग में अंकिता कुजूर, सुषमा कच्छप, कोमल कुमारी, समीरा तिग्गा, सविता उरांव, विकेश कुमार सिंह, सुभाष कुमार, अविनाश कुमार और रोहित कुमार का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें :7th">https://lagatar.in/high-court-will-simultaneously-hear-6-petitions-filed-regarding-7th-to-10th-jpsc-exam/">7th

से 10th JPSC परीक्षाः दायर 6 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

चयनित खिलाड़ी हजारीबाग जिला का करेंगे प्रतिनिधित्व

चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में जिले का नेतृत्व करेंगे. खिलाड़ियों के चयन होने पर हजारीबाग वुशु एसोसिएशन की अध्यक्ष पुष्पा शास्त्री, निखिल गर्ग, मनोज कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, सिंगराय सुंडी, एजे मिंज, सरोज मालाकार, संरक्षक आचार्य कौटिल्य शास्त्री, भैया मुरारी सिन्हा, हजारीबाग ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश्वर दास एवं अन्य सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही मेडल जीत कर लाने के लिए हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-only-memories-remain-famous-musician-kamal-jain-gangwal-aka-kajod-bhaiya-is-no-more/">अब

स्मृतियां ही शेष : नहीं रहे मशहूर संगीतकार कमल जैन गंगवाल उर्फ कजोड़ भैया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही