Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे हजारीबाग के अभिषेक रंजन

Advertisement
Advertisement
संत कोलंबा कॉलेज के हैं छात्र, उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए मिलेगा सम्मान गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्चिंग दस्ते का रह चुके हैं हिस्सा Hazaribagh : राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, झारखंड के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग के छात्र अभिषेक रंजन को वर्ष 2021-22 के दौरान उच्च कोटि के सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार से 29 सितंबर को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के कर कमलों से उन्हें सम्मानित किया जाएगा. इससे पूर्व भी अभिषेक रंजन वर्ष 2021 में कर्तव्य पथ में आयोजित होने वाले भव्य गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्चिंग दस्ते का हिस्सा रह चुके हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-as-soon-as-the-sun-sets-the-square-turns-into-a-bar/">धनबाद:

सूर्यास्त होते ही मयखानों में तब्दील हो जाता है चौक-चौराहा

सामाजिक कार्यों में जुटे रहते हैं अभिषेक रंजन

अभिषेक रंजन, सिंघानी हजारीबाग के निवासी हैं, माता कलिंदा भारती और पिता रंजीत प्रसाद से प्रेरणा प्राप्त कर स्नातक की पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े. बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के साथ सामाजिक कार्यों के प्रति उनके समर्पण के भाव से प्रभावित होकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर 2020, जयपुर के दल में शामिल किया. कोरोना काल में भी जरूरतमंदों की सेवा के साथ अवसाद से मुक्ति के लिए कई महाविद्यालयों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन कार्यक्रमों के आयोजन में अपनी तकनीकी दक्षता का सहयोग प्रदान किया.अभिषेक रंजन अपने महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के टीम लीडर होने के साथ कई महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों के भी सारथी बने. शिक्षित भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, आदिम जनजातीय कल्याण, दहेज मुक्त विवाह एवं खोए हुए बच्चों के रेस्क्यू करने में उनका अहम योगदान रहा है. अभिषेक रंजन का सपना सिविल सेवा के माध्यम से सदैव अपने देश की सेवा करना है.

आयुक्त सह कुलपति ने दी शुभकामना

विनोबा भावे विश्वविद्यालय की कुलपति सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने अभिषेक को पुष्प गुच्छ के साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभिषेक जैसे युवा ही समाज को सकारात्मक आकार देते हैं.

पूरे विश्वविद्यालय में उत्सव जैसा माहौल

अभिषेक रंजन की उपलब्धि से पूरे विश्वविद्यालय में उत्सव जैसा माहौल है. राष्ट्रीय सेवा योजना, लाखों युवाओं को राष्ट्रीय स्पंदन के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए भी तैयार करता है. एनएसएस की कार्यक्रम समन्वयक डॉ जॉनी रूफीना तिर्की ने बताया कि अभिषेक रंजन सौम्य व सरल होने के साथ श्रमदान व सामाजिक कार्यों में नि:स्वार्थ भाव से लगे रहते हैं. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cid-arrested-the-accused-from-kerala-for-sending-child-pornography-videos-by-taking-money/">झारखंड

: पैसे लेकर बच्चों का पोर्नोग्राफी वीडियो भेजने का आरोपी को सीआईडी ने केरल से किया गिरफ्तार

बधाइयों का लगा तांता

अभिषेक रंजन को बधाई देने वालों में वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह, छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ कौशलेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ गौरी शंकर तिवारी, विकास पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग के प्राचार्य डॉ विमल रेवन, विश्वविद्यालय के अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ सरिता सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय में कार्यरत रूपा कुमारी, सोनू कुमार, शमशाद अंसारी, अभिषेक के परिवारजनों के साथ पूरे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही