Hazaribagh : हजारीबाग की बेटी सह एंजल्स हाई स्कूल की 10वीं की छात्रा प्रिया नंदनी की लिखित पुस्तक ``फॉर एवर मोर`` का विमोचन गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में किया. बचपन से ही लिखने की शौकीन रही प्रिया ने अपने छोटे से जीवन के खट्टे मीठे अनुभव को शब्दों में पिरोकर अंग्रेजी में कविताएं लिखी हैं. उसी कविता संग्रह ‘फॉर एवर मोर’ का लोकार्पण राज्यपाल के हाथों राजभवन में हुआ. पुस्तक के लोकार्पण के बाद प्रिया काफी खुश नजर आयीं. उसने कहा कि अपने लिखने की इस शौक को वह आगे भी जिंदा रखेंगी. कविताओं और कहानियों के माध्यम से अपने अनुभवों को लोगों के बीच शेयर करती रहेंगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jagadguru-shankaracharya-sadanand-saraswati-of-dwarka-shardapeeth-reached-the-city-for-the-first-time/">जमशेदपुर
: पहली बार शहर पहुंचे द्वारका शारदापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती
: प्रेमिका को झांसा देकर बनाए संबंध, दूसरी युवती से की शादी, गया जेल [wpse_comments_template]
: पहली बार शहर पहुंचे द्वारका शारदापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती
बेटी की उपलब्धि से माता-पिता खुश
अपनी नन्हीं बेटी की उपलब्धियों से प्रिया के माता-पिता भी काफी खुश नजर आए. उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के प्रति बेटी की पुस्तक के लोकार्पण करने और उसकी हौसला आफजाई के लिए आभार प्रकट किया. वहीं अब बेटी की लिखी कहानियों के संग्रह को भी जल्द पुस्तक में लाने की बात कही. गौरतलब है कि हजारीबाग जैसे छोटे कस्बाई शहर में रहने वाली प्रिया नंदनी दसवीं की छात्रा होते हुए भी इंग्लिश में कविताओं के संग्रह ``फॉर एवर मोर`` की रचना की है, जिसमें 27 कविताएं शामिल हैं. मौके पर लेखिका प्रिया नंदनी के पिता समाजसेवी राकेश गुप्ता एवं माता मनीषा गुप्ता भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relationship-made-on-the-pretext-of-girlfriend-married-another-girl-went-to-jail/">जमशेदपुर: प्रेमिका को झांसा देकर बनाए संबंध, दूसरी युवती से की शादी, गया जेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment